Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

भारतीय जहाज 'तबर' पर सवार हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, दिया धन्यवाद

सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने पर रूसी नौसेना ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह जहाज 30 जुलाई तक रूस की यात्रा पर रहेगा।

29 Jul 2024

भारतीय जहाज 'तबर' पर सवार हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, दिया धन्यवाद

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आईएनएस तबर पर सवार होकर रूस के नौसेना दिवस परेड में भाग लेने वाले भारतीय नौसेना कर्मियों का अभिवादन किया। सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने पर रूसी नौसेना ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह जहाज 30 जुलाई तक रूस की यात्रा पर रहेगा।

रूसी संघ की नौसेना की 328वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य नौसेना परेड में भाग लेने के लिए भारतीय जहाज आईएनएस तबर 25 जुलाई को सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचा। यहां रूसी नौसेना के नाविकों ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। आईएनएस तबर ने 28 जुलाई को परेड में हिस्सा लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।

मुख्य नौसेना परेड में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व वाइस एडमिरल तरुण सोबती और भारतीय नौसेना बैंड के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी किया। इस आयोजन ने भारतीय और रूसी नौसेना के बीच संबंधों को और मजबूत करने में योगदान दिया। रूसी नौसेना दिवस समारोह में दोनों नौसेनाओं के बीच भागीदारी, पेशेवर बातचीत और अभ्यास पासेक्स का आयोजन शामिल है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग की नौसेना परेड में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तबर पर सवार हुए। भारतीय नौसेना के नाविकों को बधाई देते हुए पुतिन ने भारतीय नाविकों को रूसी परेड में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

भारतीय जहाज की यह रूस यात्रा दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करती है, जो नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन पर आधारित है। यह यात्रा भारत सरकार की 'वसुधैव कुटुम्बकम' की नीति के अनुरूप है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय जहाज 'तबर' पर सवार हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, दिया धन
सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने पर रूसी नौसेना ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह जहाज 30 जुलाई तक रूस की यात्रा पर रहेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News